फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब उधार न देने पर दो लोगों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 May 2015 08:15 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी को शराब उधार न देना दुकानदार को महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए युवक और उसके साथियों ने ठेकेदार के पुत्र और सेल्समैन की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ितों ने घटना की नामजद रिपोर्ट थाना मैलानी में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बा निवासी अंग्रेजी वाइन शॉप के अनुज्ञापी राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी ने लिखा है कि निकटवर्ती मित्रा बिंद्रा फार्म निवासी कुलदीप सिंह और उनके तीन अन्य साथी शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पुत्र आशीष कुमार और सेल्समैन से उधार शराब की बोतल की मांग की। शराब उधार देने से मना करने पर लात-घूंसों से दोनों की जम कर पिटाई की। आरोप है कि इससे बौखलाए युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर शराब की बोतलें फोड़ने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर दुकानदार ने शनिवार दुकान नहीं खोली। उधर इस संबध में एसओ मैलानी आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें