फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और पुत्र घायल

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला  गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदमों पर हुई घटना, शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे दंपति
विज्ञापन

नगर के अलीगंज रोड पर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर शादी  समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे एक बाइक सवार दंपति को इनोवा कार चालक ने  सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत  हो गई वहीं बाइक चला रहे पति और मृतका का पुत्र गंभीर घायल हो गया।  कोतवाली के पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने सरकारी गाड़ी से तीनों को सीएचसी  भेजा। यूपी 100 पुलिस ने पीछा कर इनोवा कार को मय चालक पकड़ लिया। पुलिस ने  मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर इनोवा चालक का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी रमेशचंद कश्यप पत्नी किरन  देवी (45), पुत्र सौरभ (11) के साथ हफीजपुर मोहल्ला में भतीजी की शादी  में शामिल होने गए थे। पहली मार्च की रात डेढ़ बजे के लगभग वह बाइक  से पत्नी और पुत्र के साथ घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज  रफ्तार इनोवा कार के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार में फंसकर काफी दूर तक किरन घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे मृतका के पति रमेशचंद और उसका बेटा सौरभ गंभीर घायल हो गए। तेज  आवाज सुनकर कोतवाली गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक चालक क्षतिग्रस्त कार लेकर मौके से भागने लगा, इस पर पुलिस  कर्मियों ने कोतवाल को सूचना दी और यूपी 100 पुलिस ने पीछा कर चालक को मय  वाहन पकड़ लिया। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां  डॉक्टरों ने किरन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में  कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया और मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक कुकरा निवासी  रमजानुल हक का चालान भेज दिया। चालक ने बताया कि इनोवा भारत भूषण कॉलोनी  निवासी मनमोहन अवस्थी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें