मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी कक्षा 12 का छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। खोजबीन के बाद उसका सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी मुन्ना सचान का 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल सचान लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार की सुबह सात बजे स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने स्कूल से जानकारी ली। पता चला कि प्रांजल स्कूल ही नहीं पहुंचा बल्कि जानकारी मिली कि रास्ते में किसी से झगड़ा हुआ था इसके बाद से प्रांजल लापता हैै। पिता मुन्ना सचान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का आरोप लगाया है। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही छात्र का पता लगा लिया जाएगा।