जिले में राहगीरों के साथ हो रही लूट की दो घटनाओं का खुलासा करने में मोहम्मदी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने बैंक से रुपये निकालकर जाने वाले राहगीरों को लूटने के इरादे से योजना बनाते समय लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है, जिनके पास से 45 हजार की नकदी, पांच तमंचे, दो बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पकड़े गए पांच बदमाशों में से चार पड़ोसी जनपद हरदोई के निवासी हैं, जिन्होंने पसगवां क्षेत्र में 12 अगस्त को 60 हजार की लूट और मोहम्मदी क्षेत्र में 13 अगस्त को 15 हजार की लूट की घटना में शामिल होना कबूल किया है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मोहम्मदी सर्किल में कुछ दिनों में लूट की कई वारदातें र्हुई थीं, जिसमें बैैंक से रुपये निकालकर जाने वालों को निशाना बनाया गया था। घटनाओं के खुलासे के लिए सीओ मोहम्मदी के नेतृत्व में मोहम्मदी पुलिस की टीम को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को कस्बा मोहम्मदी में प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद की बाग में कुछ लोग बैठकर लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशोें की पहचान हरदोई जनपद के पाली थाना के गांव इमाम चौैक निवासी पिंटू उर्फ गजनवी, इसी थाना क्षेत्र के गांव सहजनपुर निवासी राजू उर्फ श्यामबाबू मिश्रा, गांव असमदा निवासी ताज मोहम्मद उर्फ ताजू, गांव सहजनपुर निवासी प्रवेश उर्फ अनुज वाजपेयी और मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गुरैैला निवासी अजीम के तौर पर हुई है।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
11 अगस्त को जेबीगंज बैक से 60 हजार रुपये निकालकर जा रहे इब्राहिमपुर निवासी मुशीर बेग और 12 अगस्त को मोहम्मदी क्षेत्र में मूड़ा गालिब निवासी लालता प्रसाद से 15 हजार रुपये बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए थे। एसपी अरविंद सेन के मुताबिक दोनों घटनाओं में पांचोें अभियुक्त शामिल थे।
चार जनपदो में कई मुकदमे दर्ज
पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों बदमाश अंतर जनदीय लुटेरे बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ जनपद हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर औैर लखीमपुर खीरी में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्त पिंटू के खिलाफ छह और अभियुक्त राजू के खिलाफ चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ आनंद कुमार शाही, एसएसआई रामसिंह पवार, कांस्टेबल अफरोज, अजयदीप सिंह, संतोष तिवारी, विजय पांडे, सुशील कुमार, विपिन बालियान, राजेंद्र यादव, जयप्रकाश और रामविलास शामिल रहे।