फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में चौदह महिलाओं की चोटियां कटी

Wed, 09 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला से मोहम्मदी तक छाया रहा चोटीकटवा का आतंक 
विज्ञापन

 जिले में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले के अलग-अलग गांवों में 14 महिलाओं की चोटी कट गईं। फरधान क्षेत्र में एक ही रात तीन महिलाओं की तो बांकेगंज इलाके में एक घंटे के अंतराल में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं हुई हैं। चोटी कटने के बाद महिलाओं की बेहोशी रहस्यमय बनी हुई है। कई महिलाओं को बेहोशी की दशा में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है। महिलाएं अकेले निकलने से भी डर रही हैं।  
बांकेगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर राजेश बहादुर ने बताया कि उन्होंने चार ऐसी महिलाओं का उपचार किया जो चोटी कटने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल आई थीं। कहा जब उनका चेकअप किया तो उनका ब्लड प्रेशर ठीक, धड़कन दुरुस्त और शरीर में ऑक्सीजन लेवल सामान्य मिला। चिकित्सक ने बताया कि ऐसी महिलाएं आधे घंटे बाद खुद बा खुद सामान्य हो गई। 
विज्ञापन

बांकेगंज। सिद्धनपुर गांव निवासी भगौती प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सरोजनी की खाना बनाते समय चोटी कट गई। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, आधे घंटे बाद छुट्टी दे दी गई। इसी गांव के ही दयाराम की 26 वर्षीया पत्नी सोना देवी की घर में काम करते समय चोटी कट गई। मितौली में मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर झाला निवासी सुखदेव की 18 वर्षीय पुत्री जशनदीप कौर, फरधान के पचपेड़वा गांव निवासी विनोद की 45 वर्षीय पत्नी प्रेमकुमारी, कैमहरा कस्बे में जगदीश गौतम की 40 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, फरधान के ही अमानलाला गांव में भगवानदीन की 16 वर्षीय पुत्री कोमल की मंगलवार रात आठ बजे चोटी कट गई।
रजागंज में थाना गोला क्षेत्र के ग्राम बैकुंठा निवासी अजयपाल सिंह की पुत्री प्रियंजली, गोला में थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम खतौसा में रिश्तेदारी में आई भुसौरिया निवासी स्वर्गीय खुशीराम की 35 वर्षीया पत्नी रामदेवी की चारपाई पर लेटे समय चोटी कट गई।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज में शाम को गांव नेवादा निवासी मुनेन्द्र कुमार सिंह की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी घर के बाहर बने शौचालय में शौच को जा रही थी इस दौरान उसकी चोटी कट गई। पहले उसे सीएचसी पसगवां ले गए, जहां होश न आने पर उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया। यहीं के मकसूदपुर गांव के रामेश्वर की पत्नी 46 वर्षीय रामलली, मोहम्मदी के थाना क्षेत्र के गांव बौधीखुर्द गांव के रामस्वरूप की 15 वर्षीय पुत्री अंजली की चारपाई पर लेटे हुए चोटी कट गई। मोहम्मदी के ही मोहल्ला देवीस्थान में अकील की पत्नी नाजिया बेगम बुधवार शाम पांच के करीब बालों में तेल डाल रही थी तभी अचानक उसके बाल कटकर नीचे गिरे और वह बेहोश हो गई। अमीरनगर के गांव बिहारीपुर निवासी लखवीर सिंह की पत्नी रमन कौर की मंगलवार की रात 10 बजे उस समय चोटी कट गई जब वह बरामदे में मच्छरदानी में सो रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें