खेत की मेड़ पर घोड़े के जाने को लेकर हुआ विवाद
खेत की मेड़ पर घोड़ा जाने से नाराज गांव बाजूडीहा में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। जिससे गोली लगने से 22 वर्षीय बुनियादी हुसैन व मारपीट से उसके परिवार के ही तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली के गांव बाजूडीहा निवासी दानिश अली ने बताया कि उनके परिवार के ही इब्राहीम का घोड़ा गांव के ही किरदार की खेत की मेड़ पर पहुंच गया था। जिससे नाराज किरदार ने इब्राहीम के पुत्र शराफत की पिटाई कर दी। बाद में आरोपी उनके घर घुस आए और पिटाई करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। जिससे 28 वर्षीय दानिश, उनके ताऊ 60 वर्षीय सिद्दीक, 23 वर्षीय कलामुद्दीन घायल हो गए। इसी बीच आरोपियों की ओर फायरिंग कर दी गई। छर्रे लगने से 22 वर्षीय बुनियादी हुसैन घायल हो गया। गोली की सूचना पर रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।