गोला रोड पर रजागंज गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों को गंभीर चोर्टें आई हैं।
गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी दुखीराम के साथ उनका पुत्र विपिन पांडे अपनी पत्नी गुड़िया को लाने ससुराल सीतापुर जिले के नयागांव गया था। गुरुवार को सुबह विपिन पांडे अपने परिवार समेत बाइक से गोला लौट रहा था। रास्ते में रजागंज के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें विपिन और दुखीराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गुड़िया और तीन वर्षीय बालक भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।