फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं समेत चार दबोचे

Sun, 10 Jan 2016 05:06 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पकड़ ली। चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों  आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है, जबकि पिकअप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को एसपी के निर्देश पर  थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। इसी क्रम में  सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी रामविलास यादव अपने हमराही राकेश यादव, विनोद  मिश्रा और श्रीकांत के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी चेकिंग के लिए एक पिकअप  को रोका तो उसमें तीन गोवंशीय पशु मिले, जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर  डाला गया था। पुलिस ने पिकअप सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े  गए लोगों में थाना नीमगांव के गांव बेलहरी निवासी राजेश, कैमहरी निवासी  सर्वेश तथा लहरपुर जिला सीतपुर निवासी तौकीर तथा सूफियान शामिल हैं। एसओ ने  बताया कि पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। चारों  आरोपियों के खिलाफ गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। जबकि पिकअप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें