फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संविदा पररिचालकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र मिले फर्जी

Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डिग्रियां - फोटो : getty
विज्ञापन
- सत्यापन में हुआ खुुलासा, चार माह पूर्व हुई थी भर्ती
विज्ञापन

- जमानत राशि जब्त करके किया गया बाहर
लखीमपुर डिपो में नई तैनाती में आए संविदा परिचालकों में से चार परिचालकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिसका खुलासा विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन के दौरान हुआ है। एआरएम ने इन परिचालकों की जमानत राशि जब्त कर ली है और इनकी संविदा समाप्त करते हुए इसकी सूचना आरएम को दी है।
परिवहन निगम की ओर से संविदा परिचालक के पदों पर स्काउट गाइड प्रमाण पत्र धारकों की भर्ती की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 35 लोगों की तैनाती लखीमपुर डिपो में की गई थी, जिनको ट्रेनिंग दिलाए जाने के साथ ही एआरएम ने इन सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराए जाने की प्रक्रिया शुुरू की थी। सत्यापन में संविदा परिचालक धर्मवीर सिंह, नतिर्मल कुमार एवं कमल किशोर के स्काउट गाइड प्रमाण पत्र और दीपक सिंह के इंटर का प्रमाण पत्र फर्जी होने का खुलासा हुआ है। एआरएम ने शैक्षिक प्रमाण फर्जी होने के मामले में चारों संविदा परिचालकों की जमानत राशि जब्त करके इनकी संविदा समाप्त कर दी और इसकी सूचना आरएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नई तैनाती में आए संविदा परिचालकों में से चार के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि प्रमाणपत्र जारी करने वाले संस्थानों ने की है। सभी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।
- वीके गोस्वामी एआरएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें