इलाके में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। इसमें एक महिला और पुरुष को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
छेदनीपुरवा निवासी नागेश मौर्या की 35 वर्षीय पत्नी गीता पैदल मंदिर जा रही थीं कि इस दौरान पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा चौराहा के पास पलिया की ओर से बाइक से जा रहे निघासन निवासी मोहन पांडे के 25 वर्षीय पुत्र आशुतोष पांडे की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें गीता व आशुतोष दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने दोनो की हालत गंभीर होने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर ग्राम नौगवां में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार ग्राम सरखना निवासी रामनिवास की 35 वर्षीय पत्नी रामगुनी और उनके 22 वर्षीय पुत्र नितेश जख्मी हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।