फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 May 2015 08:12 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परौरी के पूरब हौकना मटेरा गांव रोड पर सड़क किनारे बाग में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परौरी गांव के पूरब हौकना मटेरा रोड पर गोर्साईंनपुरवा निवासी कल्लूराम के बाग में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने गले पर काले निशान को देखकर उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। शव के पास ही साइकिल भी पड़ी मिली। मृतक युवक की दाहिने हाथ की कलाई में लाल धागा बंधा हुआ था और उसकी टीशर्ट पास ही पड़ी थी। चौकी इंचार्ज कफारा शमशेर बहादुर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गले में फंदे का काला निशान नजर आ रहा है, जिससे हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
लूटपाट का शिकार हुआ युवक!
धौरहरा। हौकना परौरी रोड किनारे बाग में मिली अज्ञात युवक की लाश बुधवार रात से पड़ी थी। सुबह खेतों पर जाने वाले लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। परौरी और हौकना के बीच में तीन किलोमीटर का अंतर है, जिससे अक्सर राहगीरों से लूट की वारदातें होती रही हैं। मृतक युवक की तलाशी में पुलिस को शिनाख्त करने संबंधी कोई कागजात नहीं मिले हैं और न ही उसकी जेब से नकदी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि  युवक लूटपाट का शिकार हुआ होगा और विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी होगी। हालांकि पुलिस लूट की आशंका से इंकार कर रही है, लेकिन दुश्मनी की वजह को भी एक कारण मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें