फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से जले आशियाने

Thu, 12 Nov 2015 11:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखे की चिंगारी से शहर की कांशीराम कॉलोनी के एक घर में आग लगने से हजारों की कीमत का सामान जल गया। वहीं मेला मैदान रोड पर स्थित एक नाई की दुकान में आग लगने से फर्नीचर, कुर्सी समेत हजारों कीमत का सामान जलकर गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर नीमगांव क्षेत्र के गांव अटवा में आग लगने से तीन घर जल गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात को डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के वार्ड 12/190 निवासी सुशील कुमार शुक्ला के घर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। कुछ देर में ही घर का सारा सामान जल गया। वहीं बृहस्पतिवार की दोपहर मेला मैदान रोड पर स्थित अनवर अली की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दुकान का सारा फर्नीचर और सामान जल गया। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित अनवर ने मामले की सूचना पुलिस को देकर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा मोहल्ला संकटा देवी में सबलू पुरी की दुकान में राकेट घुसने से आग लग गई, तो विजय गुप्ता की दुकान में आग लगने नुकसान हो गया।
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना के ग्राम अटवा में बुधवार की दोपहर ओमप्रकाश के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास पड़ोस के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसी सुनीता देवी और रूपन का भी घर जल गया। इस आगजनी में ओम प्रकाश के भाई अनूप की 25 हजार की नकदी जल गई और नकदी बचाने के चक्कर में अनूप का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें