फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला हत्या की आशंका

Thu, 12 Nov 2015 11:09 PM IST
ओयल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के गांव कजरी हीरपुर से ओयल चौकी क्षेत्र के पैतृक गांव लोनपुरवा आए युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उसके रिश्तेदार और परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि परिवार वालों ने गले और चेहरे पर चोट के निशान बताएं है। ओयल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक का भाई नन्हें भी दोपहर को पूरनपुर से ओयल पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन

कई साल पूर्व माता-पिता की मौत के बाद गुड्डन उर्फ रामअवतार लोनपुरवा गांव को छोड़कर पीलीभीत के पूरनपुर थाने के गांव कजरी हीरपुर में अपने बड़े भाई नन्हें के पास रहने लगा था। जबकि दोनों भाइयों की जमीन लोनपुरवा गांव में भी है। सोमवार को धनतेरस पर गुड्डन अपने पैतृक गांव आया और अपने मौसेरे भाई शिवराम के घर गया। दिन में रिश्तेदारों और परिवार वालों से मुलाकात की थी। बकौल मौसेरे भाई शिवराम रात करीब दो बजे वह गुड्डन को ओयल रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव से कुछ दूर एक गन्ने के खेत में शव बरामद हुआ। उसके चेेहरे और गले में चोट के निशान से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना के बाद मृतक का भाई नन्हें लखीमपुर पहुंचा। खीरी थाना एसओ महेंद्र सिंह सचान और ओयल चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हत्या के कारणों का पता चलेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें