फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग, पांच घर राख

Sat, 07 Mar 2015 11:47 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव संडिलवा के एक घर में खाना बनाते समय उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पांच घरों को अपने आगोश में ले लिया। सभी घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संडिलवा में होली की रात खाना बनाते समय नेतराम के घर चिंगारी उठी और उनका घर जलने लगा। इसके बाद एक के बाद एक चार और घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया, जिससे संदीप, मानिक, ओमकार, विनोद के घर भी जलकर राख हो गए। जहां लोगों के घर होली की तैयारियां हो रही थीं। इन लोगों के घर मातम छा गया। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना मिलते ही एसओ जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीएम शादाब असलम और सीओ मिथलेश दीक्षित ने मौका मुआयना। एसडीएम ने राजस्व टीम को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
मितौली। विकास खंड क्षेत्र के खमरिया गांव में लगी आग से करीब 35 बीघा गन्ना जला।
गांव खम्हरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से ग्राम निवासी शिवकुमार, कल्लू, जसकरन, संतोष, माया के खेत बारी-बारी से जल गए। इसमें शिवकुमार, कल्लू, जसकरन लाल का पांच-पांच बीघे, संतोष का छह बीघा और माया का चार बीघे गन्ना जल गया। ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें