फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगी, सबकुछ जलकर हुआ राख

Fri, 27 Mar 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई पशु भी आग की चपेट में आ गए। एक महिला का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन

भीखमपुर। ग्राम पंचायत मड़रिया के अंतर्गत एक फार्म पर बृहस्पतिवार की रात चिंगारी से लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में गृहस्वामी की तीन भैंसें भी आ गईं।
सरदार जगरूप सिंह के झाले पर साढ़े आठ बजे खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से छप्परों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखी बाइक, चारपाइयां, बिस्तर, घरेलू सामान आदि जल गया। सामान बचाने के प्रयास में जगरूप की पत्नी सिमरन कौर का हाथ भी जल गया। घर के पास बंधीं तीन भैंसें भी झुलस गई।
विज्ञापन

बाद में आसपास के लोगों ने नलकूप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर लेखपाल गौरव गुप्ता ने क्षति का जायजा लिया। जगरूप के अनुसार उसका करीब तीन लाख का सामान जल गया। उधर अमीरनगर में शुक्रवार को आग लगने से गांव के सहील, इदरीश और मोनू के घर का सारा सामान जल गया। यह लोग सपरिवार किसी भट्ठे पर काम करते हैं। ग्रामीणाें ने किसी तरह आग बुझाई।
गुलरिया। क्षेत्र के गांव पड़रिया तुला निवासी सियाराम कश्यप के छप्परपोश घर में गुरुवार की रात किसी तरह आग लग गई। आग लगने पर मचे शोर से सभी जाग गए और सभी ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, जिससे बिस्तर, कपड़े और बर्तन सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मितौली। थाना क्षेत्र के  नगरा मोहम्मदपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घर जल गए, जिसमें झुलसकर एक गाय भी मर गई।
गुरुवार की रात छैलबिहारी के घर अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद क्रमश: रघुनन्दन और रामपाल के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में एक गाय भी झुलसकर मर गई। गांव वालों ने मिलकर मुश्किल से आग पर काबू किया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें