फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के विरोध में होगा जेल भरो आंदोलन

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
anganbadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया एलान, रिपोर्ट वापस हो, जिलामंत्री ने डीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग 
विज्ञापन

दो सितंबर से चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल अब निर्णायक दौर की ओर बढ़ चली है, क्योंकि तीन नामजद समेत 250 अज्ञात पर दर्ज एफआईआर के विरोध में जेल भरो आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं शासन ने भी मानदेय आधारित सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इधर, संगठन ने रविवार को होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के बहिष्कार के साथ जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। 
विलोबी मेमोरियल हाल में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रखी, जिसमें संगठन की मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी वर्कर्स ने सड़क जाम करने के आरोप में दर्ज कराई गई एफआईआर को वापस लेने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई। जिला मंत्री स्नेहलता पांडेय ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो सभी वर्कर्स जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


संगठन के बीच अराजक तत्व भी सक्रिय
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी वर्कर्स भी हड़ताल को लेकर दो खेमों में बंटती नजर आ रहीं हैं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला मंत्री स्नेहलता पांडेय ने डीएम को संबोधित ज्ञापन डीडीओ को सौंपा है, जिसमें कुछ अराजक तत्वों द्वारा महिला वर्कर्स को गुमराह कर शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। जिला मंत्री ने कहा है कि संगठन से निकाले गए अराजक लोग आज भी संगठन में घुसपैठ कर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप हैं कि आर्थिक, मानसिक, राजनीतिक के साथ ही श्रम शक्ति का शोषण कर रहे हैं, जो संगठन के प्रेस नोट पर जबरन हस्ताक्षर कर रहे हैं। उधर, डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का ज्ञापन मिला था, जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए डीएम के पास भेज दिया है। निकाले गए लोगों की घुसपैठ के मामले में संगठन को पुलिस की मदद लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


हौसला पोषण मिशन से वर्कर्स को नुकसान!
लखीमपुर खीरी। जिला मंत्री स्नेहलता पांडेय ने कहा है कि हौसला पोषण मिशन के तहत तीन नई सेवाएं चालू की गई हैं। इससे पूर्व भी कई कार्यक्रम संचालित हैं। ऐसे में वर्कर्स पर क्षमता से अधिक कार्यभार पड़ा है। इससे अधिक व्यय हो रहा है, लेकिन सरकार उनकी सुविधाएं नहीं बढ़ाई हैं और न ही मानदेय बढ़ाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें