पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो अलग-अलग मामलों में आठ लोगों के खिलाफ अपहरण और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहली घटना सदियांपुर की मीना पत्नी राजेश ने दर्ज कराते हुए श्यामकुमार, ओमकार, सत्यशरण के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने, विरोध करने पर मारने पीटने और सोने के कुंडल लूट लेने आदि का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला आठ अगस्त 2015 का बताया जा रहा है।
दूसरी घटना मियांपुर कॉलोनी की है जिसमें राजेश्वरी पत्नी मेघनाद ने कहा कि गत चार जून 2015 को उसकी भतीजी 16 वर्षीय वर्षा का अपहरण शाहजहांपुर के मदनापुर थाने की रामशीला, सुरेश के अलावा सुनील, अनिल, पप्पू (सभी फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली) ने कर लिया था। थाने में उसने 8 जून, 20 जून, 21 जुलाई और 13 अगस्त को पुलिस तथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया लेकिन जब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह न्यायालय की शरण में आई।
न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।