फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Sat, 22 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पुत्र को जान से मारने के प्रयास का मामला
विज्ञापन

 छेदुई पतिया के पूर्व प्रधान सगीर अहमद के पुत्र इकराम को मारने आए सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ग्रामीणों के शुक्रवार को पकड़कर पुलिस को सौंपे गए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। 
विज्ञापन

गांव छेदुई पतिया निवासी पूर्व प्रधान सगीर अहमद की दो साल पहले उसके रिश्तेदारों ने मिलकर हत्या कर दी थी। उसी की रंजिश के चलते गुरुवार की रात करीब 11 बजे पिकअप और बाइक से एक दर्जन से अधिक लोग आए और घर के पीछे से ड्रम के  सहारे चढ़ने का प्रयास किया। आहट सुनकर उनका छोटा पुत्र इकराम छत पर चढ़ा तो छत के नीचे कुछ लोग दिखाई पड़े। उसके शोर मचाने पर नीचे खड़े लोगों ने तमंचे  से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए भागने लगे।  ग्रामीणों ने पिकअप लेकर भाग रहे गंगाबेहड़ निवासी अयूब को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रधान पुत्र हसरत की तहरीर पर अयूब, गदियाना निवासी मजहर, अजहर, जान मोहम्मद, जहूर, रियासुद्दीन, इकरार  गंगाबेहड़  के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, घर में घुसने का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अयूब का पुलिस ने चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें