फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितताओं  में फंसे सेक्रेटरी सस्पेंड 

Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाली निर्माण में 2.11 लाख गबन का आरोप
डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत दतेली में नाली निर्माण की धनराशि 2.11 लाख रुपये गबन करने के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) को सस्पेंड कर दिया है। जबकि पलिया ब्लाक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी की है। 
विज्ञापन

मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत दतेली में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने नाली निर्माण में धांधली के अलावा शौचालय, आवास और खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मितौली एसडीएम और तहसीलदार ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों और व्यय की गई धनराशि की जांच की थी। जांच में नाली निर्माण के नाम पर 2.11 लाख रुपये गबन पाया गया। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने शोकाज नोटिस के जरिए ग्राम पंचायत अधिकारी पुत्तीलाल से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब न होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं पलिया ब्लाक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ अनियमितताएं की शिकायतें मिली हैं, जिस पर डीपीआरओ ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें