फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की पिटाई से  भड़के लोग, हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों को खदेड़ा, नहीं खोलने दी बैंक
रुपये निकालने इलाहाबाद बैंक शाखा आए पिता-पुत्रों के साथ सोमवार को फील्ड आफीसर के अभद्र व्यवहार और मारपीट करने से लोग भड़क उठे। मंगलवार को तमाम लोग सुबह ही बैंक पहुंच गए और शाखा नहीं खोलने दी। शाखा प्रबंधक और कैशियर के अभद्रता करने पर उन्हें दौड़ा लिया और नारेबाजी की। एसओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शाखा प्रबंधक की ओर से चार लोगों को नामजद कर 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

सोमवार को गांव गुरुदीनपुरवा निवासी  सुरेश कुमार अपने पुत्र के साथ रुपये निकालने आए थे। किसी बात को लेकर फील्ड अफसर से उनका विवाद हो गया था। जिस पर दोनों में मारपीट हो गई थी। इससे लोग भड़क उठे। मंगलवार को बैंक खुलने से पहले कई लोग बैंक पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने बैंक खोलने नहीं दिया। जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच शाखा प्रबंधक प्रदीप गुप्ता और कैशियर शैलेश से लोगों से कहासुनी हो गई। इस पर नाराज लोगों ने दोनों को दौड़ा लिया। गुस्साए लोग आरोपी बैंक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बवाल होने की सूचना पर एसओ शिवानंद यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। इस पर खाता धारकों ने शाखा प्रबंधक और अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर पुलिस ने शाखा प्रबंधक और कैशियर की ओर से चार लोगों को नामजद कर 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
कुछ अराजक लोगों ने उनके और कैशियर के साथ मारपीट की है, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
-प्रदीप गुप्ता, शाखा प्रबंधक 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें