फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान  की मौत, दो लोग घायल

Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमीरनगर
विज्ञापन
मृतक बलवीर ‌स‌िंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान 
विज्ञापन

की मौत, दो लोग घायल
ट्रैक्टर में डीजल डालते समय हुआ हादसा
अमीरनगर पुलिस चौकी के पास लखीमपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में तेल डाल रहे गांव सैदापुर निवासी 60 वर्षीय ट्रैक्टर चालक बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बलवीर सिंह ट्रॉली में गन्ना भरकर कुंभी चीनी मिल जा रहे थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी सरदार बलवीर सिंह (60) ट्रैक्टर ट्रॉली से सोमवार की रात कुंभी चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर में डीजल समाप्त हो गया, जिस पर उन्होंने गांव मगदापुर निवासी अपने मित्र रवि गुप्ता को फोन कर डीजल मंगवाया। रवि अपने भाई अंकज गुप्ता के साथ डीजल लेकर मौके पर पहुंचा। बताते हैं कि डीजल डालने के बाद किसान बलवीर सिंह पंप चलाकर एयर निकाल रहे थे। इसी बीच  लखीमपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकज और रवि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के चार बेटियां हैं, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके कोई बेटा नहीं है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें