फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम पर ग्रामीणों  ने किया हमला, दो घायल

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाठी के प्रहार से आबकारी निरीक्षक का हाथ टूटा, मुखबिर का सिर फटा
विज्ञापन

बचाव में टीम ने की हवाई फायरिंग, पुलिस के पहुंचने पर भागे ग्रामीण
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगीलानगर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बाइक से 20 लीटर शराब लेकर भाग रहे दो आरोपियों में से एक को आबकारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। नदी किनारे टीम के लोग लहन नष्ट कर रहे थे, तभी पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक और मुखबिर घायल हो गए। सर्किल प्रथम के आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर की रामापुर चौकी क्षेत्र का गांव रंगीलानगर कच्ची शराब के धंधे के लिए कुख्यात है। मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार को सर्किल प्रथम के आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार, सर्किल तीन के निरीक्षक वीके निमेष और अतिरिक्त निरीक्षक पंकज विवेक के नेतृत्व में आबकारी टीम ने सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव में छापा मारा, जहां संदिग्ध घरों की तलाशी लेने केे बाद टीम ने नदी किनारे छापा मारा, जहां काफी मात्रा में शराब बनाने के लिए लहन रखा मिला। इस दौरान एक बाइक पर सवार लोकर दो लोग भागते दिखे, जिनका पीछाकर टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रंगीलानगर निवासी फत्ते के तौर पर हुई। इसके बाद टीम ने नदी किनारे मौजूद लहन को नष्ट करना शुरू कर दिया। तभी पकड़े गए आरोपी को छुड़ाने के लिए काफी तादाद में ग्रामीणों ने अचानक टीम पर हमला बोल दिया। जब तक टीम के लोग बचाव की मुद्रा में आते तब तक आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक और मुखबिर घायल हो गए। एकाएक हमले से घबराई टीम ने बचाव में हवाई फायरिंग की, लेकिन ग्रामीण फिर भी शांत नहीं हुए। उधर मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमपी सिंह के निर्देश पर चौकी पुलिस गांव रंगीलानगर पहुंची, तब जाकर ग्रामीण जा चुके थे। पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम के हाथ 20 लीटर कच्ची शराब, एक आरोपी और एक बाइक लगी। इस मामले में आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी फत्ते, मुकेश, सुरेश, कालिया और रंजीत आदि के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के हमले में प्रवर्तन कार्य के लिए संबद्ध निरीक्षक पंकज विवेक और एक मुखबिर घायल हुए हैैं। जबकि कुछ सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। अब गांवों में छापेमारी से पूर्व पर्याप्त फोर्स मुहैैया कराई जाएगी, जिसके लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जाएगी। 
-अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें