फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका    

Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गले में कसा था साड़ी का फंदा, शरीर पर नहीं थे कोई कपड़े      
विज्ञापन

एक आंख थी फूटी, पहने जेवर भी थे गायब      
थाना नीमगांव क्षेत्र में बकरी चराने मंगलवार की सुबह निकली एक 70 वर्षीय वृद्धा का शव बुधवार की सुबह गन्ने के खेत में मिला। उसके तन पर एक भी कपड़े नहीं थे। गला उसी की साड़ी से कसा था। परिवार के लोग किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। परिस्थितियों को देखते हुए रेप की आशंका भी जताई जा रही है। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। रेप स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। एएसपी और सीओ ने एसओ के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी ताई मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे बकरी चराने खेतों पर गईं थीं। घर पर ताऊ और उनकी तीन पोतियां थीं। दोपहर बाद करीब एक बजे बकरी तो घर वापस पहुंच गईं, लेकिन ताई वापस नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। आसपास के कई गांवों की तरफ भी जाकर ढूंढा गया, लेकिन ताई का कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेत खंगाले गए तो गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में ताई का शव मिला। शव औंधे मुंह पड़ा था। उनके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। उन्हीं की साड़ी से गला कसा था। ब्लाउज, साया पास में रखा था और एक आंख फूटी हुई थी। नाक से खून निकल रहा था। पहने हुए गहने भी गायब थे। शव मिलने के सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय, नवागत एसओ संजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।  परिवार और गांव वालों से घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के छोटे पुत्र की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के छोटे पुत्र ओमप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पहने हुए गहने गायब नहीं हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में तथ्य सामने आने पर ही हत्या के बाबत कुछ कहा जा सकता है।       
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें