फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, लटका मिला शव

Sun, 13 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/धौरहरा।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पेड़ की छोटी सी टहनी से लटक रहा था शव
विज्ञापन

- घटनास्थल पर किसी अन्य व्यक्ति के मिले जूते 
कोतवाली क्षेत्र के लालजीपुरवा में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ की मौत हो गई है। अधेड़ का शव सड़क किनारे सिरसा के पेड़ की टहनी में लटकता मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर जिले के गांव बरेती निवासी 55 वर्षीय बाबूराम सात साल से लालजीपुरवा में रह रहा था। सात साल पूर्व पहली पत्नी की मौत हो गई थी, तब बाबूराम ने लालजीपुरवा की लज्जावती से शादी कर ली और यहीं बस गया। बाबूराम की पहली पत्नी से तीन संतानें थीं, जो दूसरी शादी से नाराज थे। बाबूराम के बेटे रामचंद्र और राकेश लखनऊ में मजदूरी कर अपनी जीविका चलाते हैैं। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। पड़ोसियों की माने तो बाबूराम ने शनिवार को कफारा बाजार से मछली खरीदकर लाया था। देर रात लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, तो गांव वालों ने पुलिस और लखनऊ में रह रहे उसके बेटों को सूचना दी। शव की हालत देख बेटे ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि मृतक का शव काफी पतली टहनी से लटक रहा था और हाथ ऊपर की तरफ मुड़े थे। शव के पास ही किसी के जूते भी पड़े थे। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें