फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शारदानगर।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव के बाहर शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ओसिया गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला, जिसके गले में गमछे से फंदा लगाया गया था। अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी क्षेत्र के ओसिया गांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डू का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर शीशम के पेड़ के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। शव के गले में गमछे से फंदा लगाया गया था। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक गुड्डू लखनऊ में मजदूरी कर हाल ही में गांव लौटा था। चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बताया कि मृतक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। किसी कारणवश दूसरी पत्नी भी साथ नहीं रह रही थी। पता चला है कुछ दिनों से वह अवसाद में था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। तभी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें