फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गोवंशीय पशुओं समेत पिकअप पकड़ी

Sun, 08 Nov 2015 08:21 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना पुलिस ने शनिवार की रात पशु तस्करों के कब्जे से पशुओं की हड्डी से लोड पिकअप में भरे आठ प्रतिबंधित पशु जिसमें एक गाय, एक बछड़ा और छह बैल शामिल हैं। पशु तस्कर फायरिंग करते हुए हड्डी और पशुओं से लोड पिकअप मौके पर छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की रात उनकी पशु चोरों से तब मुठभेड़ हो गई जब वह दरोगा राजपाल सिंह, आरक्षी राजेश बहादुर सिंह, बृजनंदन, मुकेश यादव, शिव प्रसाद आदि पुलिस कर्मी गोला-सिकंद्राबाद रोड की गश्त पर थे। पुलिस जैसे ही वैदाखेड़ा मोड़ पर पहुंची वैसे ही उन्हें सिकंद्राबाद की ओर से पिकअट आती दिखाई पड़ी। पुलिस टीम ने तीनों रास्तों की घेराबंदी कर जब पिकअप चालक को रुकने का संकेत दिया वैसे ही उस पर सवार सभी पशु चोर पिकअप मौके पर ही छोड़ फायरिंग करते हुए गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले।
पुलिस टीम ने पिकअप के पीछे लगे पटरे खोल कर जब देखा तो उसमें आठ गोवंशीय पशु एक गाय, एक बछड़ा, छह बैल रस्सी से बंधे पड़े थे। जिनके ऊपर पशुओं की हड्डियां भरी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप को थाना लाकर उसे सीज करने के बाद सभी पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर फरार हो गए। चोरों के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है यह वही पिकअप हो सकती है जिसमें सवार चोरों ने चार नवंबर की रात ग्राम घरथनियां निवासी मेघनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पिकअप का पता लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें