फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने पीटा

Sun, 27 Sep 2015 10:36 PM IST
महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलकर लौट रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने लूट के इरादे से रोका। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला हिदायत नगर निवासी वाजिद अली अपने दस वर्षीय पुत्र छोटू के साथ शनिवार को कस्बे में ईद मिलने आया था। बताते हैं देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। इस बीच बालूडीह-बनवारीपुर मार्ग स्थित एक ईंट भटठे के करीब पहुंचते ही झाड़ियों में छुपे बैठे बदमाशों ने वाजिद को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बच्चे की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसके बाद बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल वाजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें