फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला में युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस से भी की हाथापाई, छह का चालान
विज्ञापन

श्रीरामलीला दशहरे मेले का आयोजन कस्बे में किया जा रहा है। जिसमें बीती रात थारू ग्राम सूरमा और बनगवां के शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया तथा तोड़फोड़ की। पुलिस के रोकने पर के उनसे भी हाथापाई  की। कोतवाली से पुलिस स्टाफ के पहुंचने पर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पातियों को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया। जिनका सुबह अभियोग पंजीकृत चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दशहरे मेले में बीती रात नशे में धुत होकर आए युवकों ने डांस पार्टी में लड़ाई झगड़े के साथ जमकर हंगामा काटा। मौजूद पुलिस वालों ने हंगामा काट रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह लोग और उग्र हो गए और तोड़ फोड़ करके पुलिस से हाथापाई करने लगे। इस बीच और फोर्स के आ जाने पर वह भागने लगे। जिसमें से छह युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि शेष फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों में सतेंद्र, मंत्रीलाल, राजू, निवासी ग्राम सूरमा और रोबिन, गोविंद राम, अमन निवासी ग्राम बनगवां कोतवाली गौरीफंटा  का विभिन्न धाराओं में चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें