- पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के बस्तौली गांव का मामला
शराबी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक को दांत से काट कर अलग कर दिया। गंभीर हालत में पत्नी को सीएचसी लाया गया, लेकिन नाक का हिस्सा न मिल पाने से उसे इसी तरह पट्टी करके इलाज किया गया। पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
बस्तौली गांव निवासी बाजपेई की पुत्री गोमती का ब्याह रैनागंज गांव के आनंद के साथ हुआ था। पिछले दिनों गोमती का प्रसव होने के बाद से करीब दस दिन से मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात को उसका पति ससुराल आया। शाम को उसकी आवभगत हुई, रात को पत्नी से किसी बात से लड़ाई हो गई, गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की नाक को दांत से चबा लिया। गोमती की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर आ गए, तब तक वहशी पति नाक को चबाता हुआ भाग खड़ा हुआ। रात को ही उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन साथ में नाक का हिस्सा न होने से उसे उसी हाल में मरहम पट्टी कर दी गई। दूसरे दिन महिला का मेडिकल होने पर उसे अंग-भंग होने की रिपोर्ट आई है। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।