फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया

Sat, 26 Sep 2015 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर ने ईसानगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रग लाइसेंस की शर्तों और नियम-कायदों का उल्लंघन पाया गया है। यहां एक मेडिकल स्टोर पर परिवार के सदस्य मेडिकल स्टोर पर दवाएं बेचते मिले। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर से दवा का नमूना भरा गया जबकि दो मेडिकल स्टोर के मालिकाें को कारण बताओ नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर संदेश कुमार मौर्या ने शनिवार को ईसानगर के सिसैया चौराहा स्थित सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा यहां निरीक्षण करने के बाद कैप्सूल ओमवार्क 20 एमजी का सैंपल लिया गया। इसके बाद ईसानगर में रमेश मेडिकल स्टोर का गहनता से निरीक्षण किया और दवाओं के बिल, स्टाक रजिस्टर आदि अभिलेख चेक किए। सिंह मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया तो प्रोपाइटर नहीं मिला। बल्कि प्रोपाइटर का पुत्र दवाओं की बिक्री कर रहा था। डीआई ने बताया कि दो मेडिकल स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें