फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक की मौत, चार लोग जख्मी

Tue, 10 Nov 2015 06:57 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज मार्ग पर सोमवार की अलसुबह डीसीएम और कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

सोमवार की अलसुबह करीब पांच बजे मितौली-मैगलगंज मार्ग पर रतहरी गांव के पास कार और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें कार चालक अजय पाल (30) निवासी इंदिरानगर थाना रामकोट जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार विनीत, धीरज निवासी शंकरपुर तथा नंगू, रामहेत निवासी इंदिरानगर बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें नंगू और रामहेत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय अपनेे साथी धीरज की ससुराल कारीबडेरी थाना मितौली आया था। वहीं से वापस जाते समय मैगलगंज की तरफ से आ रही डीसीएम से उनका कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके  पर पहुंचकर कार और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें