फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा और चाकू के साथ पकड़े दो ऑटोलिफ्टर

Thu, 28 May 2015 06:30 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो ऑटोलिफ्टर को डोडे और चाकू के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने तीन बाइक की चोरी कबूल की है और उन्होंने इन बाइक को नेपाल में बेंच दिया। पुलिस ने वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

पलिया चौकी प्रभारी धर्मदास सिदार्थ के मुताबिक, वह सिपाही जावेद अख्तर, कौशल सिंह के साथ गश्त पर थे कि तभी उन्हें दो लोग बाइक चोरी की फिराक में दिखाई दिए तो उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बेलरायां निवासी बलविंदर सिंह पुत्र सुजीत सिंह के पास 600 ग्राम डोडा, एक चाकू और अतरिया निवासी सुबराती पुत्र निजामुद्दीन के पास 400 ग्राम डोडा और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनो शहर से तीन बाइक की चोरी कबूली है और यह बताया है कि चुराई गई बाइक को उन्होंने नेपाल में बेच दिया है। पुलिस ने वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट में दोनो का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें