फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी से चार लाख कीमत का सोना-चांदी उड़ाया

Wed, 10 Feb 2016 11:26 PM IST
अलीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की सराफा बाजार में बाइक की डिग्गी तोड़कर उचक्के ने चार लाख कीमत का सोना-चांदी पार कर दिया। कुछ देर बाद सर्राफ ने बाइक की डिग्गी टूटी देखी, तो उसके होश उड़ गए। फौरन उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

भैंसिया गांव निवासी सर्राफ सुनील कुमार सोनी की सराफा बाजार में दुकान है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे उन्होंने दुकान बंद करने से पूर्व 50 ग्राम सोना और पांच किग्रा चांदी के जेवर से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखा। इसके बाद वह दुकान को लॉक करने लगा। इसी दौरान किसी उचक्के ने बाइक की डिग्गी तोड़कर चार लाख कीमत के जेवर से भरा बैग पार कर दिया। दुकान बंद कर सर्राफ की नजर बाइक की डिग्गी पर पड़ी, तो वह टूटी मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कुछ लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें