नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। देर शाम खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी को गांव के ही तीन युवक जबरन उठा ले गए हैं। बेटी के अपहरण की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ ने बताया कि किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि तभी बाइक सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला बाइक सवार उसे उठा ले गए हैं। यह जानकारी होने पर किशोरी का पिता कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी के लापता होने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। मंझनपुर कोतवाली रज्जनलाल तिवारी ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक ले गए है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ युवकों की तलाश कर रही है।