फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जहर खाने से कंडक्टर की मौत 

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
विज्ञापन
भाई ने बस मालिक पर कमरे में बंद कर पिटाई करने और जहर खिलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

आरोपी बस मालिक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर 
शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 28 वर्षीय वटेश्वर प्रसाद मिश्रा ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। घर वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बस मालिक पर भाई को कमरे में बंद कर पिटाई करने और जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। आरोपी बस मालिक के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके भाई कंडक्टर थे। वह शहर की एक प्राइवेट बस पर नौकरी करते थे। मंगलवार को किसी बात पर उनके भाई की बस मालिक से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इससे नाराज बस मालिक ने उनके भाई को संकटा देवी पुलिस चौकी के पास स्थित अपनी अपनी दुकान में बंद कर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में जबरन जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसके भाई को छोड़ दिया। सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे और भाई को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें