फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100: अब एक कॉल पर आपके दरवाजे पहुंचेगी पुलिस

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
dial 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में आईं 47 बोलेरो, आठ इनोवा 
विज्ञापन

एसपी ने चालक और आरक्षियों को किया ब्रीफ
30 दिसंबर की रात से जिले में दौड़ेगी गाड़ियां
जिले के लोग के लिए अच्छी खबर है। डायल-100 की जिले को आवंटित हुईं 55 गाड़ियां मंगलवार को पुलिस के बेड़े में शामिल हो गईं। इनमें 47 बोलेरो और आठ इनोवा हैं। यह गाड़ियां 30 दिसंबर की रात से आपकी मदद के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी। अब 100 नंबर पर कॉल करने के 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी। इससे अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।
19 दिसंबर को बहराइच से डायल-100 की 20 गाड़ियों को मंगाकर प्रशासन से सपा के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद से जिले में योजना का शुभारंभ कराया था। शुभारंभ के बाद गाड़ियां बहराइच वापस लौट गईं थी। मंगलवार को जिले को आवंटित हुईं 47 बोलेरो और आठ इनोवा पुलिस के बेड़े में शामिल हो गईं। 30 दिसंबर की रात से यह गाड़ियां एक कॉल पर आपके दरवाजे पर 15 से 20 मिनट में आपकी मदद को पहुंचेंगी। एसपी मनोज कुमार झा ने पुलिस लाइन में डायल 100 के चालकों और आरक्षियों को ब्रीफ किया और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


एसपी बोले, चालक इन बातों का रखें ख्याल
0 यातायात नियमों का पालन करें।
0 वाहन चलाते समय सीटे बेल्ट लगाएं।
0 पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार करें।
0 वाहन चलाते समय मोबाइल का कतई उपयोग न करें
0 गाड़ी में चालक मौके पर ही मौजूद रहेगा। 
0 वाहन ऐसे प्वाइंट पर खड़ा करें, जहां से वाहन दोनों दिशाओं में सूचना मिलते ही सीधे जा सके। 
0 रात में वीपन लाइट का उपयोग करें, ताकि वाहन की मौजूदगी लोगों को दिखे।  

चालक के कार्यों का होगा मूल्यांकन
एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि वाहन चालक के कार्यों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन में गाड़ी का रखरखाव, सूचना मिलने के बाद समय से घटना स्थल पर पहुंचने आदि शामिल होगा। मूल्यांकन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चालक पुरस्कृत होंगे। 
विज्ञापन


अपराधों पर लगेगा अंकुश 
डायल 100 के 55 वाहन आ गए हैं। बैठक कर चालकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। 30 दिसंबर की शाम से जिले में गाड़ियां मूवमेंट करेंगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा। 
- मनोज कुमार झा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें