बजाज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना भरकर मिल को जा रहा ट्रॉला विकास चौराहे के पास पलट गया, जिससे वहां पर बड़ा हादसा होते होते बच गया।
चीनी मिल के एक गन्ना क्रय केंद्र से कई फुट की ऊंचाई तक गन्ना भरा ट्रॉला सुबह पांच बजे सदर चौराहे से विकास चौराहे पहुंचा। खुटार रोड से दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉला मिल की तरफ को मुड़ रहा था कि तभी सामने खाली बैलगाड़ी आ गई। ट्रैक्टर चालक ने बैलगाड़ी को बचाने के लिए ट्रैक्टर को रोक दिया। विकास चौराहे पर सड़क से काफी ऊंचाई तक बनाई पुलिया से ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे जाने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई।