फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास चौराहे पर ट्रॉली पलटी

Sat, 30 Jan 2016 07:41 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बजाज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड और ओवरहाइट  गन्ना भरकर मिल को जा रहा ट्रॉला विकास चौराहे के पास पलट गया, जिससे वहां पर बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन

चीनी मिल के एक गन्ना क्रय केंद्र से कई फुट की ऊंचाई तक गन्ना भरा ट्रॉला सुबह पांच बजे सदर चौराहे से विकास  चौराहे पहुंचा। खुटार रोड से दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉला मिल की तरफ को मुड़ रहा था कि तभी सामने खाली बैलगाड़ी आ गई। ट्रैक्टर चालक ने बैलगाड़ी को बचाने के लिए ट्रैक्टर को रोक दिया। विकास चौराहे पर सड़क से काफी ऊंचाई तक बनाई पुलिया से ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे जाने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें