फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली सड़ी गली लाश, सनसनी

Tue, 22 May 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव भिम्मापुर के किनारे खेत में सोमवार की सुबह एक सड़ागला शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे इसी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरवल निवासी कैलास ने शव की शिनाख्त अपने पिता 45 वर्षीय रामसेवक के रूप में की। घर वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। उनका कहना है कि रामसेवक शराब पीता था। वह पड़ोस के गांव 16 मई को पड़ोसी गांव टीेड़िया में रहने वाली बहन के घर गया था तभी से गायब था। घर वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है, लेकिन हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन

गांव भिम्मापुरवा गांव निवासी शिवानंद गिरि के खेत में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की सड़ीगली अवस्था में लाश देखी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। इधर शव की सूचना पर गांव सुंदरवल निवासी कैलास भी परिवार के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। कैलाश ने शव की शिनाख्त अपने पिता 45 वर्षीय रामसेवक जायसवाल के रूप में की। कैलास ने बताया कि उसके पिता पड़ोसी गांव टेड़िया में रहने वाली अपनी बहन के घर 19 मई को छोटे पुत्र दीपक के साथ गए थे। गांव खैइयां में पिता रुक गए और थोड़ी देर बाद आने की बात कह कर भाई दीपक को टेड़िया भेज दिया। देर रात तक पिता जब गांव नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुआ। घर वालों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मां की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता कहीं सब्जी तो कहीं बर्फ बेचकर खर्चा चलाते थे। घर वालों से भी कोई मतलब नहीं रखते थे। शराब भी अत्यधिक पीते थे। उसकी और उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शी हत्या कर शव फेके जाने का आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुंदरवल सुनील सिंह ने पंचनामा भरा। पुलिस के मुताबिक शव तीन चार दिन पुराना है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  

रविवार को हुई थी रामसेवक के पिता की मौत 
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक रामसेवक जायसवाल के परिवार के लोगों ने बताया कि रामसेवक के पिता 82 वर्षीय बाबूराम जायसवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई थी। इसलिए परिवार के लोग दोपहर बाद रामसेवक की तलाश भी नहीं कर सके थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें