फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

Mon, 17 Aug 2015 01:20 AM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने मामूली बात पर मोहल्ला पंचायत में घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पंचायत में छोटे लाल और मेवा दो भाइयों के घर पास-पास हैं। छोटे लाल की पत्नी कन्यावती ने बताया कि शनिवार को दोपहर उनकी बीमार पुत्री पूजा को देखने के लिए उनकी बड़ी पुत्री अर्चना के जेठ व अन्य लोग आए। गाड़ी से उतरते ही सामने रहने वाले रामपाल राठौर के घर से करीब दर्जन भर लोग लाठी, डंडे लेकर निकले और उन पर टूट पड़े। यही नहीं इन लोगों ने छोटे लाल के घर में घुसकर भी महिलाओं और पुरुषों को पीटा। यह देखकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो हमलावर रामपाल के घर में घुस गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और रामपाल के घर में छिपे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जख्मी लोगों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी बांकेगंज भेज दिया। रात साढ़े आठ बजे तक आरोपी थाने में मौजूद रहे। इसी बीच दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। छोटेलाल की विवाहित पुत्री अर्चना ने बताया कि मोबाइल पर हुई तकरार के बाद रामपाल ने यह हमला करवाया था। बहरहाल सरेआम घर में घुसकर हमला, मारपीट और बलवे के साथ ही मोहल्ले भर में हंगामा तथा दहशत फैलाने के मामले में सुलह हो जाने से पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें