फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, अफरातफरी

Tue, 09 Feb 2016 10:34 PM IST
गौरीफंटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 171 के पास नेपाल में स्थित ढोका बाजार की एक दुकान में सिलेंडर लीक होने से लगी आग से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची नेपाली फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इसमें दस लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के नेपाल में स्थित पिलर संख्या 171 के पास ढोका बाजार स्थित  नर बहादुर सिंह की दुकान में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही समय में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी नर बहादुर सिंह ने बताया कि आग से दुकान में रखी  लगभग दस लाख रुपये की नकदी, विदेशी मदिरा, फर्नीचर, पंखे, बर्तन आदि सबकुछ जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना पर नेपाल के इंस्पेक्टर प्रतीक बिष्ट, चौकी इंचार्ज महादेव भट्ट आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें