फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर काटकर हजारों का सामान चोरी

Wed, 06 Jan 2016 10:02 PM IST
बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित कुसाही में एक किराने की दुकान का शटर काटकर 1200 नकदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पर स्थित एक पुस्तक भंडार में भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के कुसाही बाजार स्थित वारिस अली ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे तक दुकान पर रहे। उसके बाद दुकान बंद करके वह घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो उनके शटर का ताला टूटा हुआ था। जब दुकान खोली तो उसमें गोलक में रखे 1200 रुपये की नकदी, सुपारी, नमकीन, मेवा, लाही, रिफाइंड, घी अचार समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया।
उसके बाद चोरों ने लालपुर रोड पर स्थित प्रज्ञा पुस्तक भंडार की दुकान के पीछे नकब लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन अंदर बनीं अलमारियों में लोहे की टीन लगी होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस सके। हल्का दरोगा एनके मिश्रा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें