सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर गांव में स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही छात्रा को मनार पेट्रोल पंप के सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि चौकी पुलिस ने तुरंत छात्रा को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौैके से फरार हो गया।
मीरपुर गांव निवासी राममिलन बंसवार की 14 वर्षीय पुत्री रोशनी बंसवार रामापुर स्थित श्रीपाल रामेश्वरदयाल विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह साइकिल सेे स्कूल जाती थी। शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद रोशनी साइकिल से घर लौैट रही थी। रास्ते में मनार पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, पुलिस ने तुरंत ही छात्रा को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौका पाकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। ट्रॉली में गेहूं लदा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।