फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हमले की रिपोर्ट

Sun, 20 Dec 2015 11:41 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया सड़क निवासी रामकिशोर ने घटना के नौ महीने बाद कोर्ट के आदेश पर वहीं के निवासी तीन लोगों संदीप कुमार, रिंकू, मूलचंद के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल की गई पत्रावली में रामकिशोर ने कहा है कि तीन अप्रैल की घटना है वह बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहा था। उसकी बाइक ग्राम इमलिया के पास सरायन नाले की पुलिया पर पहुंची वैसे ही मढ़िया निवासी तीन लोग जो उससे रंजिश मानते हैं, संदीप कुमार, रिंकू, मूलचंद ने जान से मारने की नियत से उसकी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर घायल हो गया।
घटना की रिपोर्ट लिखाने जब वह थाने गया तो पुलिस ने उसे तहरीर लेकर टरका दिया। विषय को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्रवाई का आदेश एसओ को दिया है। एसओ ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें