फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से लाखों की लूट

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाईपास के पास बने मकान पर बदमाशों का धावा
विज्ञापन

भुसौरिया गांव के पास नगर के बाईपास मार्ग के निकट बने मकान पर बदमाशों ने वृद्ध दंपति को असलहों के बल पर बांध दिया, नकदी समेत लाखों रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दे  दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी प्रेमचंद गुप्ता(70) पत्नी सहित 20 वर्षों से नवीन बाईपास मार्ग के दाईं ओर बसी नई बस्ती में मकान बनाकर रह रहे हैं और गुड़ का व्यापार भी करते हैं। उनके यहां रात्रि लगभग ढाई बजे असलहों से लैस पांच बदमाश घुस आए। प्रेमचंद ने बताया कि बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें और उनकी पत्नी को कमरे में ले जाकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने गुड़ व्यापारी को देने के लिए रखे 40 हजार रुपये, पत्नी के कुंडल और मंगलसूत्र सहित लाखों की लूट की है। बदमाशों ने आधे घंटे तक लूटपाट कर घर का सारा सामान बिखेर डाला। जाते समय बदमाशों ने वृद्ध दंपति को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह कमरे से बाहर उन्होंने पड़ोसी प्रेमचंद वर्मा को आपबीती बताई। प्रेमचंद ने  बताया कि एक बदमाश मुंह बांधे था, जबकि चार के मुंह खुले थे और वह स्थानीय भाषा बोल रहे थे। गृहस्वामी ने रात में ही अपने परिवारवालों को सूचना दी। रात में ही सूचना पाकर कोतवाली के एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर जाकर घटना का मौका मुआयना कर पूछताछ की। उधर कोतवाल एसएन द्विवेदी ने घटना की जानकारी से ही इनकार कर दिया है। उनका यह भी कहना है कि मामले में न तो उनसे कोई मिला है और न ही तहरीर आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें