फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, दो बच्चे घायल 

Wed, 07 Feb 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
victim's kin
विज्ञापन
पसगवां थाना क्षेत्र में मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर ग्राम शाहपुर जागीर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

बरवर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अधिवक्ता रामसनेही(30) अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड देने बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी रेखा देवी(27) और दो बच्चों विवेक(3) और अनुज(2) के साथ अपनी ससुराल मूडा बंजरिया जा रहे थे। उनकी बाइक गांव से तीन किमी दूर ही निकली थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामसनेही और रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दोनों बच्चे छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया दिया, जबकि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जहां शादी को लेकर खुशी का माहौल था, वहां मातम पसर गया है। मृतक के पिता राजकुमार ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

18 को होना था तिलक 
मृतक रामसनेही के छोटे भाई रामप्रवेश का तिलक 18 फरवरी और शादी 23 फरवरी को होना तय था। अपने भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर रामसनेही अपनी ससुराल जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। अपने बड़े भाई और भाभी की मौत से रामप्रवेश सुधबुध खो बैठा है। रामसनेही से दो बड़े भाई लालाराम, विमलेश और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार था परिवार 
एक बाइक पर दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे। चालक रामसनेही ने हेलमेट भी नहीं पहने था, जिससे हादसे ने भयंकर रूप ले लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें