फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया विवाद में दो का चालान

Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास क्षेत्र कुंभी के ग्राम घुंसी में रसोइयों को लेकर विवाद का समाधान दिवस में निराकरण कर दिया गया। वहीं पुलिस ने विवाद करने वाले गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम घुंसी के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को खाना बनाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद कर एमडीएम बंद करा दिया था तथा हंगामा किया था। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी थी। शनिवार को एसडीएम मितौली विश्राम यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निराकरण करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में हंगामा करने वाले गांव के छोटे उर्फ मुशीद खां और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान भेज दिया है। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें