फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पूरी कर ली जिम्मेदारी

Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- सदर कोतवाली पुलिस की सुस्ती, कोई सुबूत नहीं लगा हाथ
- लखनऊ के टेंट व्यापारी से 15 लाख की लूट का मामला
- पुलिस ने ठगी की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
 चौकी क्षेत्र मेें लखनऊ के टेंट व्यापारी को बुलाकर 15 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैै। घटना का जल्द खुलासे करने का दावा करने वाली सदर कोतवाली पुलिस की चाल दूसरे दिन ही सुस्त पड़ गई। पुलिस ने दोबारा न तो घटनास्थल की ओर मुड़कर देखा और न ही उसके हाथ कोई सुबूत लगा है। इससे पुलिस की जांच और कार्रवाई को सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन

लखनऊ के टेंट व्यापारी राजेश गुप्ता को कुछ लोगों ने सस्ते दाम पर सोने के सिक्के दिलाने का लालच देकर रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसोहा गांव के समीप बुलाया था। व्यापारी रविवार की दोपहर अपनी कार से आगरा निवासी दोस्त अतुल गुप्ता और उत्तराखंड निवासी एक परिचित के साथ तय जगह पर पहुंचे थे। बकौल व्यापारी खंभारखेड़ा-मकसोहा मार्ग के आगे बक्कसपुरवा चौराहे के निकट पहुंचते ही साथ आए परिचित राजेश अवस्थी ने कार यहीं पार्क करने को कहा था। इसके बाद कार से उतरकर तीनों लोग तराई की ओर कुछ दूर पैदल चले। इस बीच परिचित राजेश ने अपने कुछ हथियार बंद लोगों के साथ असलहों के बल पर उससे 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, एसएसआई जेपी यादव, फूलबेहड़ एसओ बृजराज सिंह, चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित व्यापारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घटना के एक दिन पहले शनिवार को 46 सोने के सिक्के का सौदा 60 लाख में तय हुआ था। मामला लखनऊ के बड़े व्यापारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने आरोपी राजेश पता अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। वहीं एसपी ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। साथ ही सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया हैै। अब तक की गई जांच में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित की घर वापसी देख पुलिस की चाल ढीली पड़ गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस की जांच जहां की तहां टिकी है। चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने बताया कि व्यस्तता ज्यादा थी। छानबीन की जा रही है। उन्होंने मामले का जल्द वर्कआउट होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें