फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम उठाना पड़ गया महंगा बाग मालिक ने पिटाई की

Fri, 15 May 2015 07:04 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से गिरा आम उठाना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाग मालिक और उसके पुत्र ने घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की और लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। उसने मझगईं पुलिस को नामजद तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसका मेडिकल भी नहीं करवाया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी 50 वर्षीय तारावती पड़ोस के आम की बाग से शुक्रवार की सुबह पेड़ से टूटकर उसकी जगह में गिरे आम को अपने नाती की जिद पर उठा रही थी। आरोप है कि इससे आग बबूला होकर बाग के मालिक और उसके पुत्र ने उसे घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसे लाठी मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसके सिर से खून की धार बह निकली और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी और हमलावर पिता-पुत्र वहां से खिसक लिए। खून से लथपथ महिला ने अपने पुत्र के साथ मझगईं जाकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसे इलाज के लिए भी नहीं भेजा और यह कहते हुए उसे टरका दिया कि रिपोर्ट पलिया जाकर दर्ज कराओ। यह बात दीगर है कि मझगईं रिपोर्टिंग चौकी नहीं है लेकिन मानवता के नाते खून से लथपथ महिला को अस्पताल तो भेजा जा सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें