कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक धर्म विशेष के पैगंबर के खिलाफ व्हाट्सएप पर टिप्पणी की गई, जिसका लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार 12 जून की रात किसी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धर्म विशेष के पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी कर दी। गांव निवासी एक युवक और अन्य लोग थाने पहुंच गए और टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मैसेज करने वालों की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।